सूबे के पथ निर्माण मंत्री 7 जून को भाजपा के महा सम्पर्क अभियान में आयेंगे गड़खा

गड़खा(सारण):केन्द्र सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय स्तर पर 26 मई से 11 जून 18.तक का कार्यक्रम शक्ति केन्द्र से लेकर बूथ स्तर तक तय है इसी कड़ी में 7 जून को महासंपर्क अभियान के तहत बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव का कार्यक्रम गड़खा विधान सभा क्षेत्र के श्रीपाल बसंत पंचाचत में होगा|

श्रीपाल बसंत पंचायत के मुखिया शेखर सिंह ने बताया कि पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव पंचायत में किये गये विकास योजनाओं का उद्घाटन व कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे|इसी कड़ी में पंचायत के सभी वार्डों में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बिजली लग गई है साथ ही बिहार सरकार के महत्वकांछी योजना के तहत 8.वार्डों में नल-जल योजना,मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना व सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के ऐच्छिक कोष से भी दो वार्ड में नल-जल योजना के तहत दलित बस्ती स्वच्छ जलापूर्ति योजना लगाई गई है|मंत्री सभी योजनाओं का अवलोकन करने के बाद बसंत ठाकुरबाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे|
संवाददाता सम्मेलन में अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा,पूर्व विधायक ज्ञानचन्द मांझी,भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद,धर्मेन्द्र कुमार सिंह,गुड्डू सिंह, लखवीर सिंह यादव,संजय सिंह, सुभाष राम, श्रीनिवास सिंह,इन्द्र राय, श्याम सुन्दर गुप्ता आदि उपस्थित थे|
सूबे के पथ निर्माण मंत्री 7 जून को भाजपा के महा सम्पर्क अभियान में आयेंगे गड़खा




Recent Comments