
जलालपुर(सारण)। सम्होता स्थित विनर्स स्पोर्ट्स क्लब की बेटी अंशु कुमारी ने गुड़गांव में प्राइस मनी हॉफ मैराथन दौड़ (21 किमी) मे गोल्ड मेडल जीतकर बिहार को गौरवान्वित किया है।अंशु सम्होता के सुभाष सिंह की पुत्री है।अंशु पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने राज्य, जिला तथा विनर्स स्पोर्ट्स क्लब का नाम रोशन किया है। इस खुशी पर विनर क्लब के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए अंशु को बधाई दी है. विनर्स क्लब के संस्थापक संजय कुमार सिंह राष्ट्रीय कोच एथलेटिक्स सह सब इंस्पेक्टर बिहार पुलिस ने बताया कि अंशु की सफलता उसकी मेहनत एवं कठिन अभ्यास का परिणाम है। अंशु की सफलता पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व मांझी विधायक रणधीर सिंह ने खुशी जाहिर कर अंशु को बधाई दी है।अंशु की सफलता पर राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ी अमित कुमार सिंह टिंकू, अरविंद, सोनू,प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर पासवान,मुखिया प्रतिनिधि सुभाष सिंह, सरपंच विनोद प्रसाद उमा सिंह,रामेश्वर प्रसाद, अवकाश प्राप्त गार्ड कृष्णा सिंह, डा वशिष्ठ सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सुरेंद्र राम शिक्षक सहित क ई अन्य ने भी अंशु को बधाई दी है।




Recent Comments