सीवान :212 बोतल शराब के साथ एक धराया —————————————-

गुठनी (सीवान)
गुठनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर चेक पोस्ट पर 212 बोतल 8 पी एम देशी शराब के साथ एक धराया ।गुठनी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सूचना मिली कि एक बाइक सवार उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार आने के फिराक में है। इसकी सूचना उन्होंने श्रीकरपुर चेकपोस्ट के चौकी इंचार्ज जनार्दन सिंह को दिया तथा खुद मोर्चाबंदी में लग गए। बाइक सवार जैसे हैं बिहार की सीमा में पहुंचा पुलिस को देख कर भागने की कोशिश की जिसे दौड़ा कर पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक हुसैनगंज थाना के शंकरपुर हबीब नगर निवासी नबी हसन के पुत्र नसरुद्दीन अली है । गिरफ्तार युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया।