देश मे पहली बार किन्नरों के सम्मान मे कार्यक्रम जयपुर मे
आजाद नेब ब्यूरो चीफ राजस्थान
जयपुर 6 मई। शहर मे शनिवार को अजमेर रोड, डी सी एम पर स्थित होटल एपल इन मे श्री महिर्षि फिल्म प्रोडक्शन के तत्वाधान मे प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
जिसमे महिर्षि फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर राजेन्द्र शर्मा, नई भोर संस्था की अध्यक्ष पुष्पा गिदवानी माई, तम्मना उडान की संस्था के डायरेक्टर उमेश लालाणी,जस्टिस फॉर छाबडा जी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबडा सहित कई लोग प्रेस वार्ता मे रहे।
प्रेसवार्ता के दौरान राजेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम के बारे मे मिडिया से रूबरू होते हुए बताया कि जयपुर राजधानी मे 17 जून को किन्नरो के सम्मान मे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे ऐसे किन्नरो का सम्मान किया जायेगा जो समाज मे किन्नर होते हुए भी अपनी एक अलग पहचान बनाई तथा किन्नर समाज के हित मे कार्य किया।
वही किन्नर अखाडे की पिठाधिश पुष्पा गिदवानी माई ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम से समाज मे किन्नरो को सम्मान तो मिलेगा ही साथ ही समाज किन्नरो को अपने समाज की मुख्य धारा से जोडने की भी कोशिश करेगा ।
ऐसा कार्यक्रम देश ही नही अपितु पुरे वर्ल्ड मे पहली बार किन्नरो के सम्मान मे किया जा रहा है। वही दुसरी और लालाणी ने कार्यक्रम पर फोकस करते हुए मिडिया को बताया कि किन्नर भी इसी समाज का हिस्सा है और जितना अधिकार समाज मे हमारे को है उतना ही अधिकार समाज मे जिने का किन्नरो का है। इस कार्यक्रम का उद्वेष्य किन्नरो को समाज से जोडने के लिए व समाज मे किन्नरो को शिक्षा आदि का समान अधिकार दिलवाने के लिए किया जा रहा है। वही प्रेसवार्ता के दौरान नीरज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी रहेगी, जिन्होने किन्नरो को समाज कि मुख्य धारा से जोडने के लिए व किन्नरो के हक के लिए काफी प्रयास किया है, वही कुछ हद तक सफलता भी हासिल की।
प्रेसवार्ता के दौरान निर्मला सैवानी,अल्का बत्रा,शिवानी शर्मा,पूर्णिमा, पण्डित गोपाल लाल शर्मा, पवन गोयल, दीपा माथुर, रजनी सिंघल, पुनम अंकुर छाबडा, खुशबु शर्मा, अप्रा कुचल, संगीता गर्ग, रूक्समनि कुमारी, अजीत सोनी, कोमल चौहान, रितू देशवाल,मालीनी,प्रदीप शर्मा, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।




Recent Comments