सारण :कॉंग्रेस देगी मृत मजदूरों के परिजन को पांच पांच लाख मुआवजा:दूबे
# सीवान के तीन मजदूरों की मौत 16 फरवरी को बंगलुरु में निर्माणाधीन इमारत गिरने से हुई थी
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर /सिवान

रघुनाथपुर(सीवान):_
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सह मांझी विधायक विजयशंकर दुबे के नेतृत्व मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस पार्टी का शिष्टमंडल रघुनाथपुर विधानसभाक्षेत्र के हुसैनगंज प्रखंड के छपिया बुजुर्ग गांव आज सुबह दिन के करीब 11 बजे पहुंचकर बेंगलुरु मे हुए मौत की जानकारी पीड़ित परिवार के परिजनो से लिए तथा कर्नाटक सरकार द्वारा घोषित मुआवजे की राशि की घोषणा की पुनरावृत्ति भी की, कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक की सरकार ने पीड़ित मजदूरो के परिजनो के लिए पांच-पांच लाख रुपये की अनुदान राशि की घोषणा कर रखा है, जो पीड़ित परिवार के परिजनो के बैंक खाते मे दिया जाएगा, विधायक श्री दुबे ने जिला प्रशासन से भी फोन पर बात कर कानून के अनुसार अप्रवासी मजदूरो के लिए घोषित मुआवजे की मांग की, गौरतलब हो कि बिहार सरकार ने भी अप्रवासी मजदूरो के लिए मजदूरी के दौरान मौत पर एक लाख रुपये की अनुदान की राशि की घोषणा किया है, जिसे विधायक श्री दुबे ने इसे भी दिलाने के लिए कृतसंकल्प दिखे, इसके अलावा पारिवारिक लाभ योजानान्तर्गत बीस – बीस हजार रुपए की अनुदान राशि के लिए मौके पर मौजूद हुसैनगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिशा-निर्देश भी दिए, इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने बताया कि अप्रवासी मजदूरो का ख्याल कांग्रेस पार्टी ही करती है, जिसके चलते मृत मजदूरो के शव को कर्नाटक की सरकार ने अपने खर्च पर कर्नाटक से घर तक पहुचाने का जिम्मा लिया व हवाई मार्ग से लाया भी गया। परिजनो से जानकारी के दरम्यान पता चला कि परिजनो के पास न तो राशन कार्ड है न ही आधार कार्ड और न ही बैंक का खाता जिसे तुरंत बीडीओ हुसैनगंज को आदेश दिए कि पीड़ित परिवार को मुख्यालय अपने साथ ले जाकर समुचित अधिकारो को मुहैया कराकर हमे सूचित करे ताकि सुलभ तरीके से अनुदान की राशि का भुगतान कराया जा सके।
मौके पर सिवान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजाराम सिंह, हुसैनगंज प्रखंड अध्यक्ष आबिद हुसैन, राजकिशोर चौरसिया, इरफान अहमद, मेराज अहमद, हाफिज हुसैन तथा मथुरा पंडित इत्यादि लोग शिष्टमंडल मे शामिल थे ।