जद यू ने लोक शिकायत निवारण के तहत लगाया जनता दरबार
#अभय सिंह /बनियापुर

बनियापुर(सारण)
प्रखंड के डाक बंगला भवन पर जद यू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू की अध्यक्षता लोक शिकायत निवारण के उद्धेश्य से जनता दरवार का आयोजन किया गया। जहाँ भारी संख्या में लोगो ने अपनी समस्याओ का आवेदन प्रखंड तथा जिला स्तर के पदाधिकारियो के विरुद्ध दी गयी जिसके निराकरण के लिए अध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया।इस सम्बन्ध में श्री राजू ने बताया की जन शिकायत को सम्बंधित विभाग के पदाधिकारीयो तक पहुंचाकर निष्पादन कराया जाएगा।वहीँ इस माध्यम से सरकार की महती योजनाओ के बारे में कार्यकर्ताओ से जनजन तक प्रचार करने और लाभ उठाने की जानकारी दी गयी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शिवनरायन पटेल ,मेराजुद्दीन, मोहम्मद इलियास, राजकुमार चौधुर सहित अन्य लोग शामिल हुए।