सीवान :सिसवन-सीवान मार्ग सड़क दुर्घटना मे युवक की मौत
—–
सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट
—–
सिसवन
थाना क्षेत्र के सिसवन -सीवान मुख्य मार्ग पर चानपुर गांव के समीप बुधवार को ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में विजय चौरासीया कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल पर सवार महिला सहित एक दस वर्षीया बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी । घटना के बारे बताया जार है कि सिसवन से विजय चौरासीया अपने घर के लिए लौट रहे थे कि पिछले से तेज रफ्तार से आरही ट्रक ने ठोक दिया जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही होगी उनके साथ सवार महिला और बच्ची गंभीर रूप घायल हो गई । जिनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है ।विजय चौरासीया का एकलौता बेटा था जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष होगी । विजय चौरासीया की पत्नी का देहांत पहले ही हो चुका है ।
धक्का मारकर भगा रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ के चालक और खलासी को ट्रक सहित पुलिस को सौंप दिया । पुलिस शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजकर जांच में जुटी गई है।





Recent Comments