
सारण :मढौरा अनुमंडल स्तरीय कृषि यांत्रिकरण एकदिवसीय मेला मे प्रचार-प्रसार कमी का दिखा असर , कृषकों की अपेक्षकृत नहीं हुई भीड़
मढौरा /सारण
प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय अनुमंडल स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन किया गया।। जिसका उद्घाटन जिला परिषद के अध्यक्ष मीना अरुण, प्रखंड प्रमुख अनिता देवी, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी बीबी पाठक, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण और निदेशक मिट्टी जांच प्रयोगशाला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर किसानों एवं कृषि समन्वयकों को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण ने कहा कि सरकार द्वारा उन्नत तकनीकि से कृषि को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की सही जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई जाएऔर कृषि को लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराने काआह्वान किया। कृषि मेला में अनुदानित दर पर किसानों को लीटर बाईंडर, पंपसेट,पाइप, रोटावेटर,थ्रेसर और पावर स्टेयरिंग आदि मंत्रियों का वितरण किया गया। ज्ञात हो की अनुमंडल स्तरीय मेला होने के बावजूद कृषकों का भीड़ भाड़ अपेक्षकृत कम दिखा। इसके पीछे वजह प्रसार प्रचार मे कमी बताया जाता है । मौके पर उपस्थित कृषि समन्वयक विनोद कुमार ने निलगायों एवं बंदरों से अस्थायी तौर पर फसलों के बचाव के तरीके बताए गए। समारोह को कृषि समन्वयक हरि किशोर सिंह, विरेन्द्र गुप्ता, संजय कुमार यादव, अब्दुल कयूम, रामनाथ प्रसाद सहित अन्य ने संबोधित किया।
#क्या कहते है कृषक -मढौरा प्रखंड के विक्रमपुर ठेकहि निवासी ब्रजेश सिंह उर्फ गुटुक सिंह ने कहा की देर शाम को मेला खत्म होने पर कही से उड़ते उड़ते खबर मिल रही है की सोमवार को कृषि यंत्र की मेला लगी थी । हमने कृषि सलाहकार को पहले से बोला था की मुझे कृषि यंत्र लेने है । फिर भी जानकरी नहीं दी गई ।




Recent Comments