सीवान :साउथ एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में सिवान का जलवा
#बिहार से कुल 10 खिलाड़ियों ने लिया था भाग, इनमें आठ थे सिवान के
#सिवान के खिलाड़ियों ने जीते पांच गोल्ड एवं तीन सिल्वर मेडल
#न्यूज़ इनपुट-परवेज अख्तर 
सिवान : 
नेपाल के मेगा पार्टी स्टेडियम में संपन्न साउथ एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप द्वितीय में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे 10 प्रतिभागियों में सिवान के खिलाड़ियों ने पांच गोल्ड एवं तीन सिल्वर मेडल जीते हैं। इस चैंपियनशिप में भारत को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
 इसमें भारत, नेपाल, भूटान एवं अफगानिस्तान की टीमों ने हिस्सा लिया था। बिहार को 10 मेडल मिले, जिसमें सात गोल्ड एवं तीन सिल्वर हैं। सिवान से दीपा कुमारी, स्वेता कुमारी, प्रदीप कुमार सोनी, भीम कुमार, संयुक्त राज सिंह को अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल मिला है। गौरव कुमार, सतीश कुमार एव अजहरुद्दीन अली ने सिल्वर मेडल जीते। बिहार की टीम इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार ग्रेपलिंग संघ के सचिव सुबोध कुमार यादव एवं सिवान टीम के कोच मनीष तिवारी के नेतृत्व में गई थी।