सीवान :मौलाना मजहरुल हक की जयंती कल, धूमधाम से मनाने की तैयारी
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर 
 सिवान :  
कौमी एकता के प्रतीक मौलाना मजहरुल हक साहब की जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने बुधवार को अपने आवास पर बैठक की। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को दारोगा प्रसाद राय कॉलेज परिसर में पूर्वाह्न 10.30 बजे से सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय ‘मौलाना मजहरुल हक : जीवन दर्शन और प्रासंगिकता’ होगा। इस कार्यक्रम में डॉ. अनिल चमड़िया, डॉ. एसएन मालाकार, डॉ. आरसी शर्मा सहित अन्य विद्वान शिरकत करेंगे।
शाम साढ़े छह बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के बड़े कवि एवं शायर भाग लेंगे। इनमें
 जौहर कानपुरी, कानपुर की शबीना अदीब, अना देहलवी, लखनऊ की शिखा श्रीवास्तव, निर्मल दर्शन, इलाहाबाद के शैलेंद्र मधुर, अखिलेश
द्विवेदी, वाराणसी के भूषण त्यागी, गोरखपुर के डॉ. कलीम कैसर, पटना के कासिम खुर्शीद, कोलकाता के हबीब हाशमी, देवबंद के नदीम शाद, मऊ से रहमतुल्ला अचानक, इटावा से मनोज यादव, एटा से अज्म शाकरी, खुर्शीद साहिल, मेराजुद्दीन आएंगे। सिवान के कमर सिवानी,
फहीम जोगापुरी, सुभाष चंद्र यादव, परवेज अशरफ, तंग इनायतपुरी आदि भी होंगे। 
बैठक के बाद रसीदचक में होमगार्ड वसींद्र दत्त पांडेय की हुई हत्या पर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में डॉ. हारुण शैलेंद्र, डॉ. रामसुंदर चौधरी, प्रो. पारसनाथ यादव, डॉ. एसरार अहमद, उमेश कुमार, नागेंद्र मिश्र, सुमन कुमार उर्फ पिंकू, रामएकबाल गुप्ता, ब्रजदेव सिंह यादव, विजय जायसवाल आदि उपस्थित थे।