सीवान :एसबीएस कप राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 25 से
न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
रघुनाथपुर (सिवान) :
प्रखंड मुख्यालय परिसर के शहीद मैदान में आगामी 25 दिसंबर से एसबीएस कप राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का
आयोजन शहीद भगत सिंह सामाजिक संस्थान की ओर से आयोजन किया जाएगा। संस्थान के संस्थापक अविनाश कुमार ने बताया कि इस खेल में यूपी एवं बिहार की चार-चार टीमें इसमें भाग लेंगी। सेमीफाइनल नए साल में तीन एवं चार जनवरी को खेला जाएगा।
फाइनल मैच सात जनवरी को खेला जाएगा। दो जनवरी बिहार बनाम यूपी महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी में संस्थान के सचिव मुनि देवी, धर्मेंद्र गुप्ता, अक्षय कुमार, सतीश कुमार पांडेय, सुनील यादव, नरेश मदेशिया, मुकेश चौरसिया, राजकुमार शर्मा, सुजीत यादव, रंजीत यादव, हरेंद्र यादव, प्रवीण, अखिलेश सहित अन्य लोग लगे हैं।




Recent Comments