सीवान :राजीव रौशन हत्याकांड के गवाहों के खिलाफ वारंट जारी
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 सिवान : 
मंडल कारण में गठित विशेष अदालत में मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े तीन सेशन मामलों की सुनवाई हुई। गुरुवार को विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में तीन सेशन मामले क्रमशः राजीव रौशन हत्याकांड, सुरेंद्र पटेल हत्याकांड एवं कमरूल हक अपहरण कांड मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था। राजीव रौशन हत्याकांड मामले में गवाही होनी थी। गुरुवार को अदालत में अभियोजन की ओर से कोई गवाह प्रस्तुत नहीं हो सका। अदालत ने पुलिस कप्तान को निर्देशित करते हुए मामले के सभी संबंधित गवाहों पर वारंट निर्गत कर दिया। कमरुल हक अपहरण कांड मामले में आरोप गठन के बिंदु पर आंशिक सुनवाई हुई। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक जय प्रकाश सिंह एवं सहयोगी लोक अभियोजक रघुवर सिंह तथा बचाव की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन, मोहम्मद मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।