नाबालिग पुत्री का विवाह कर देने पर पिता ने अपनी पत्नी को किया आरोपित

मढ़ौरा,सारण ।

थाना क्षेत्र के सिसवां रसूलपुर में एक पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री का शादी कर देने को लेकर अपनी पत्नी को ही आरोपित किया है । सिसवा निवासी अमरेंद्र नाथ पांडे ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है । कहा है कि उसका अपनी पत्नी से बनाव नहीं है, इस बीच उसकी पत्नी ने उसकी 17 वर्षीय नवालिक पुत्री की शादी कर दी है जो कानूनन अपराध है । मामले में अमरेंद्र कुमार पांडे ने अपनी पत्नी निर्मला पांडे पुत्री अनिमा पांडे और उसके पति प्रिंस कुमार मिश्रा को आरोपित कर कारवायी की मांग की है ।