वैशाली : चाचा ने भतीजे का गला रेत कर दी हत्या

हाजीपुर : जिले के महुआ थाना क्षेत्र के बिलंदपुर गांव में चचेरे चाचा ने दो मासूम भतीजा का गला रेत दिया। जिसमें 4 वर्ष का मासूम आरुष पिता सतवंत सिंह माता नीतू देवी के इकलौता संतान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । जबकि 3 वर्ष का मासूम हनी पिता बेअंत सिंह जो कि आर्मी में कार्यरत हैं एवं मां ब्यूटी कुमारी जो परसोनिया में शिक्षिका है के इकलौती संतान का भी गला रेत दिया जिससे हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने पटना पीएमसीएच रेफर किया। हत्यारे चाचा की पहचान यशवंत सिंह उर्फ बबलू पिता स्वर्गीय विनोद सिंह के रूप में किया गया है । ग्रामीणों ने बताया की अहले सुबह यशवंत सिंह उर्फ बबलू दोनों बच्चों को चॉकलेट के बहाने अपने घर पर बुलाया और बुलाकर अपने बिस्तर पर लेटा कर गला रेत डाला जिसे बिस्तर पर चारों तरफ खून के धब्बे दिख रहे पड़े मिले तथा अपराधी सबूत को छुपाने की कोशिश करने लगा। इस पर ग्रामीणों ने बबलू को देख लिया तथा उसे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया और महुआ थाने को इसकी सूचना दी सूचना पाकर महुआ थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधी को सुरक्षित अपने साथ थाने ले गई। वहीं इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोष है । लोग ऐसे अपराध के लिए अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं ।