सिवान :आधार सीडिंग में तेजी लाने का एमओ ने दिया निर्देश. 
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
सिसवन : प्रखंड मुख्यालय के अम्बेड़कर भवन में गुरुवार की दोपहर आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ एक बैठक की. बैठक में ससमय व उचित मात्रा के साथ राशन किरासन वितरण का निर्देश दिया. बैठक में अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुकों के आधार सीडिंग के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. आधार सीडिंग में विलंब को ले कचनार पंचायत के डीलरों को अधिकारी ने फटकार लगाई. दो दिनों के भीतर सभी  लाभुकों का आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया. बैठक में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आधार सीडिंग नहीं होने से दुकानों को डिजिटल स्वरूप देने में देरी हो रही है. बैठक में बीडीओ रंजीत कुमार, नरेन्द्र शेखर समेत दर्जनों पीडीएस दुकानदार शामिल थे.