*सीवान में ” सीवान ब्लड डोनर क्लब ” 13 अगस्त को आयोजित करेगा  रक्तदान शिविर*
✍सीवान से रोहित सिंह परमार 
🔴सीवान ब्लड डोनर क्लब के सौजन्य से आगामी 13 अगस्त  को सीवान ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा.इस शिविर में कम से कम 25 लोग अपने स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे.सामुदायिक रेडियो स्टेशन “रेडियो स्नेही ” के कार्यालय  में “सीवान ब्लड डोनर क्लब”के द्वारा आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता क्लब के संयोजक 
 निलेश वर्मा ने किया .
बैठक में नवीन सिंह परमार,मधुसूदन पंडित,राणा प्रताप सिंह,जलालुदीन अहमद उर्फ़ नाईस ,विकाश कुमार सिंह,निलेश कुमार वर्मा,राजेश प्रसाद,धर्मेन्द्र कुमार पर्वत,अभिजित कुमार त्रिपाठी,सतीश कुमार पाण्डेय,अनुपंम राहुल राज,नविन कुमार श्रीवास्तव,मदन सिंह,प्रदीप कुमार उर्फ़ आशुतोष जी,राजीव रंजन,सचिन कुमार पर्वत,मनीष कुमार,संजय प्रसाद,अभिनाश कुमार सिंह,पल्लव कुमार सहित दर्जनो लोग उपस्थित हुए.