सारण :गड़खा में अखंड अष्टयाम के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा
#मुरारी बाबा /गड़खा

गड़खा
गड़खा प्रखंड के श्री संकट मोचन महावीर मंदिर जिगना में मंदिर के प्रथम वार्षिक उत्सव एवं 24 घंटा अखंड अष्टयाम के लिए भव्य कलश यात्रा श्रीधर बाबा के परम् प्रिय शिष्य मुरारी स्वामी के नेतृत्व में निकाली गई।

जिसमें हाथी घोड़े व ऊंट, डीजे, बैण्ड बाजा के साथ सैकड़ों कन्याएं, महिलाओं व पुरुष माथे पर कलश लेकर जिगना मंदिर परिसर से पंचभिरिया टहलटोला जिल्काबाद रसलपुरा होते हुए डोरीगंज बंगाली बाबा के घाट पहुंचे।

जहां गंगा तट पर ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच कलश में गंगाजल भरवाया गया,पुनः कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान जय श्री राम, हर हर महादेव के जयकारों वतावरण भक्तिमय बन गई।जनार्धन सिंह विजय सिंह ललन सिंह मोहन सिंह बलिस्टर सिह नन्द किशोर सिंह अवधेश सिंह चंद्रिका मांझी विश्वकर्मा मांझी नागेश्वर महतो शिवजी साह सुरेश राम समेत अन्य लोगों की सहयोग काफी सराहनीय रही।




Recent Comments