सीवान :विरोधियो ने नष्ट किए  पथ के लिए अर्जित भूमि के चिन्ह 
मैरवा ( सिवान )
क्षेत्र स्थित सेमरा पंचायत अन्तर्गत धरहरा गांव में दलित बस्ती के सम्पर्क पथ के लिए बिगत एक माह पहले  अर्जित भूमि पर लगाए गए  खम्भे व चिन्हो को विरोधियो  द्वारा नष्ट करने का मामला प्रकाश में आया है, इसके लिए पिङिता ने  अंचलाधिकारी,  पुलिस अधीक्षक,  व जिलाधिकारी से  लिखित शिकायत करते हुए आवश्यक कार्रवाई के साथ ही  सम्पर्क पथ पर निर्विरोध रुप से आवागमन सुनिश्चित करने   की गुहार लगाई है  ।मामले के बारे में पिङिता चाॅदबली राम ने बताया कि ग्राम धरहरा थाना संख्या 125 सर्वे संख्या 706 व 710 से  सम्पर्क पथ के लिए दो नवंबर को प्रशासन की देख रेख में पैमाइश कराकर सम्पर्क मार्ग  चिन्हित करते हुए पिलङ गाङे गए, दो दिसंबर को गाॅव के ही  देवान यादव, हरि यादव, ने  चौकिदार मैनेजर यादव की देख -रेख में उनके सहयोग से उक्त पिलङो में से  कुछ को नष्ट कर दिया व कुछ को स्थानांतरित कर पथ चिन्हो को लुप्त कर  दिया ,  परिवार के सदस्य विवेक कुमार द्वारा मना करने पर हरि यादव  ने जान से मारने की धमकी दी जिससे हमारे परिजन दहशत में है, पैमाइश के वक्त  विशेष डंडाधिकारी नवल किशोर प्रसाद, डीसीएलआर रामबाबू बैठा, अंचलाधिकारी पंकज कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, इंस्पेक्टर अरुण कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष बिजय बहादुर सिंह , सहित प्रशासन के तरफ से अतिरिक्त बीस महिला पुलिस व तीस पुलिसकर्मियो सहित अन्य भी उक्त स्थल पर मौजूद रहे थे ।