सीवान में कृष्णमोहन फाउण्डेसन ने मालवीय जयंती पर आयोजित किया निशुल्क जांच शिविर

👉महामना पं मदन मोहन मालवीय जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर हेपेटाइटिस बी एवं सी का नि:शुल्क जॉच शिविर आयोजित किया गया। फाउंडेशन के सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार यह
प्रत्येक माह के 26 तारीख को आयोजित होगा।👈
💢सीवान जिलामुख्यालय के अस्पताल रोड के लिलावती कॉम्प्लेक्स मे कृष्णमोहन फाउण्डेसन एवं माइलान फार्मा के सौजन्य से नि शुल्क हेपेटाइटिस बी एवं सी का जॉच शिविर का आयोजन दो भारत रत्न से पुरस्कृत महापुरुष महामना पं मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर किया गया। जिसमे सीवान, गोपालगंज एवं छपरा से आये सैकडो मरीजो की जांच किया गया। शिविर का आयोजन वरीय चिकित्सक डॉ आशुतोष दिनेन्द्र के नेतृत्व मे रखा गया , डॉ दिनेन्द्र ने हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, व निदान पर प्रकाश डाले ।
Hepatitis B के कारण –
Hepatitis B यह एक Viral रोग है जो की Hepatitis B नामक virus से फैलता हैं। यह संक्रमित व्यक्ति के रक्त (Blood) और शारीरिक तरल पदार्थ (Body Fluids) के संपर्क में आने से फैलता हैं।
Hepatitis B के फैलने के कारण
Hepatitis B से संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध। Hepatitis B से संक्रमित सुई / ब्लेड / उपकरण का इस्तेमाल करना। निर्जंतुक (sterilized) न किये हुए उपकरणों से Tattoo या कान छिदवाना। दाढ़ी की ब्लेड या टूथब्रश जैसा व्यक्तिगत सामान संक्रमित व्यक्ति के साथ इस्तेमाल करना। गर्भावस्था में प्रसव (delivery) के समय संक्रमित माता से शिशु को Hepatitis B हो सकता हैं। Blood Transfusion या Organ Transplant करते समय ठीक से जांच न किये जाने पर Hepatitis B फ़ैल सकता हैं। ध्यान रहे की गले मिलना, हाथ मिलाना, खांसी या छींकने से Hepatitis B नहीं होता हैं।
Hepatitis B के लक्षण
Hepatitis B के अधिकतर मरीजों में काफी समय तक कोई लक्षण नजर न आने के कारण उन्हें पता भी नहीं रहता है की वह इस रोग से पीड़ित हैं। Hepatitis B के सामान्य लक्षणों में शामिल हैं :
भूक कम लगना चमड़ी और आँख का रंग पिला होना पेशाब का रंग पिला / लाल होना कमजोरी सिरदर्द बुखार पेटदर्द जी मचलाना उलटी खुजली
जीर्ण Hepatitis B से पीड़ित ज्यादातर रोगियों में इनमे से कोई लक्षण नहीं होता हैं।
Hepatitis B का निदान –
Hepatitis B से पीड़ित ज्यादातर मरीजों में कोई लक्षण नजर न आने के कारण Hepatitis B का निदान कभी-कभी किसी अन्य कारण से किये हुए रक्त जांच में पता चलता हैं। कभी किसी ऑपरेशन के समय या गर्भावस्था के समय किये हुए जांच में Hepatitis B का पता चल जाता हैं।
Hepatitis B का निदान करने के लिए, पीड़ित में Hepatitis B के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर निचे दिए जुए जांच करते हैं :
रक्त जांच (Blood Test) – Hepatitis B का निदान करने के लिए डॉक्टर HBsAg रक्त जांच किया जाता हैं। इस रक्त जांच से पीड़ित को Hepatitis B है या नहीं यह पता चलता है और अगर है तो यह संक्रमण ताजा है (IgM) या लंबे समय (IgG) से हैं यह भी जानकारी प्राप्त होती हैं। Liver Biopsy – अगर डॉक्टर को Hepatitis B के कारण लिवर ख़राब होने की आशंका होती है तो लिवर की स्तिथि जानने के लिए लिवर biopsy की जाती हैं। HBeAg – Hepatitis B की तीव्रता जांचने के लिए यह जांच की जाती हैं। Liver Function Test : Hepatitis B के कारण लिवर पर क्या असर हुआ है यह जानने के लिए यह जांच की जाती हैं। Ultrasound Scan – Hepatitis B के कारण लिवर की स्तिथि कैसी है यह जानने के लिए डॉक्टर पेट की सोनोग्राफी करने की सलाह देते हैं। Polymerase Chain Reaction (PCR) Test – Hepatitis B के वायरस का रक्त में Viral load जानने के लिए और उपचार निर्धारित करने के लिए यह जांच की जाती हैं।
शिविर मे पटना से आये माइलान फार्मा के प्रबंधक सुचित कुमार , चंदन कुमार , सिवान के प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ अविनाश चन्द्र , डा अभिषेक तिवारी, सुनिल पासवान, राजु यादव गुड्डु यादव , मोहम्द मुम्ताज, निजामुद्दीन राजा, ध्रुप सिंह , परशुराम यादव का सराहनीय सहयोग रहा ।
( इनपुट : श्रीनारद फाउंडेशन: सीवान )






Recent Comments