परवेज अख्तर/सिवान:
सिवान
जिले के हुसैनगंज थाने के टिकरी सहदुलेपुर निवासी पंकज सिंह ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव के संजय सिंह, अनूप सिंह और मोहन सिंह पर फरसा से सिर पर वार कर जान से मारने का आरोप लगाया है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि मंगलवार को उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा मेरे निजी जमीन में बालू, ईंट, सीमेंट गिराकर उसे अतिक्रमण करने की कोशिश किया जा रहा था. जब मैंने इसका विरोध किया तो वे लोग जान से मारने पर उतारू हो गये और फरसा से हमला कर सिर को फोड़ डा़ला. घायल का इलाज हुसैनगंज पीएचसी में किया गया. इस संबंध में आवेदन के आधार पर थाना काण्ड संख्या 284/19 के तहत उपरोक्त तीनों लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कारवाई में जूट गयी है.




Recent Comments