बेतिया – लौरिया:– बाढ़ पीड़ितों के बीच कम्बल का हुआ बितरण

लौरिया न्यूज़ इनपुट रविशंकर मिश्रा पं. चम्पारण बिहार :–
प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास कार्यालय के सामने रेड क्रॉस सोसाइटी के पहल से बाढ़ पीड़ितों के बीच एक सौ कम्बल का वितरण किया गया ।इस मौके पर इण्डीयन रेडक्रॉस सोसायटी के संयोजक सुर्यकान्त मिश्र ने बताया कि विगत दो फरवरी को जिला प्रबंध समिति आपदा राहत समिति एवं S B I लाइफ इन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड के स्थानीय शाखा के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई ।

जिसमे ठंढ को देखते हुए जिले के विभिन्न बाढ़ पिड़ीत क्षेत्रों के गरीब असहायो के बीच कम्बल वितरण करने का निर्णय लिया गया।लौरिया क्षेत्र के लिये एक सौ कम्बल वितरण करने की सहमति बनी।इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदीप कुमार क्षीतिज व्यास सहीत सत्यानन्द ठाकुर ,घनश्याम तिवारी, राजेश शुक्ल, राकेश राम ,संजय सिंह सहित तमाम गणमान्यो ने सहयोग किया ।वही कम्बल प्राप्त किये लभार्थी मुस्मात सुकेश्वरी, शबनम खातुन ,कमलावती देवी ,चन्द्रकली देवी ,शोभा देवी ,धुपा देवी ,कुन्ती देवी ,अंगद ठाकुर ,गेना देवी ,ओमप्रकाश प्रसाद सहित तमाम लोगो ने सहयोग कर्ता को अपना और आशीर्वाद दिया ।