सिवान :उत्क्रमित उच्च विद्यालय का संचालन होता है म.वि. के नियम से
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
(सिवान ):
नौतन में उत्क्रमित उच्च चार विद्यालयो का संचालन मध्य विद्यालय से होता है । जबकि पहले से चल रहे उच्च विद्यालय के संचालन का अलग नियम है । मालूम हो कि नौतन में चार विद्यालय उत्क्रमित उच्च विद्यालय है । उत्क्रमित उच्च विद्यालय कीलपुर अंगौता तिल्मापूर मठिया में मध्य विद्यालय उत्क्रमित हुआ है । मध्य विद्यालय में नौ से चार बजे तक चलता है । जबकि उच्च विद्यालय दस बजे से चार बजे तक चलता है । अवकाश तालिका में भी अंतर है । मध्य विद्यालय में पढ़ाई होती है तो उच्च विद्यालय में परीक्षा होती है । अवकाश में अंतर पाया जाता है । जब मध्य वि में विद्यालय चलता है तो उच्च विद्यालय में अवकाश होती है । इस तरह मध्य और उच्च के में अंतर के कारण विद्यालय के संचालन में काफी दिक्कत होती है । शिक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय बैरिस्टर सिंह अनिरूध प्रसाद जयकिशोर साह ने जिला से उत्क्रमित विद्यालय को पुराने उच्च विद्यालय के नियम से संचालन कराने कि माँग किया है ।




Recent Comments