सीवान :उमस भरी गर्मी मे बिजली की नखरे से जन जीवन परेशान 
—–_
बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट 
 मैरवा : 
उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है  ऐसे मे लोगो को मानसून की बेसब्री से इंतजार  है। एक तरफ जहा सूरज की तपिश तन को झुलसा रही है, तो वही बिजली के नखरे तङपा कर परेशान कर रही है ।बेरुखी मौसम की मार झेल रहे लोगो को पर्याप्त बिजली की आपूर्ति होती तो राहत मिलता ,लेकिन सरकार के बिजली के मामले मे दावे खोखले साबित हो रहे है ।अब लोगो की आस मौसम पर जा टिकी है ।एक तो मौसम की मार कभी धूप तो कभी उमस ने यो ही जीना दूभर कर दिया है बीगत सप्ताह में पारा सर्वाधिक  रहा, बादल उमङी तापमान में गिरावट आई है  लेकिन उमस भरी गर्मी  ने और बेचैनी बढ़ा दी है गर्मी ने लोगों को परेशान करके रख दिया है जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है गर्मी में तो लोग केवल  दिन के समय घर से बाहर नहीं निकल रहे थे लेकिन उमस ने तो घर में भी रहना कठीन कर दिया है  बढ़ती गर्मी से राहत पाने को अब झमाझम बारिश ही एक मात्र उपाय  साबित हो सकती है जिस तरह से पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है वैसे में चेचक व डायरिया का प्रकोप एक बार फिर लोगो को रुलायेगा शुक्रवार को भी दशा कुछ वैसे ही रही सुबह से ही उमस सिर चढ़कर बोलने लगी लोग उमस से बचने के लिए घर में शरीर को बार -बार पंखा डुलाते दिखे, वहीं ऐसे हालात के बावजूद विद्युत विभाग ने विद्युत कटौती कर उमस भरी गर्मी को बढाने में आग में घी का काम किया जिससे लोगों का हाल बेहाल है विगत कई दिनो से विद्युत में भारी  कटौती हो रही है नगर क्षेत्र की दशा इस मामले में और भी दयनीय हो गयी है कई दवा दुकानदारों ने नराजगी ब्यक्त करते हुए विभागीय पदाधिकारीयो से शिकायत किया की  उनके लाखो के उपकरण विद्युत आपूर्ति के आभाव में बंद पङे है वही सर्वाधिक समस्या पेयजल की हो रही है मोटर नही चलने के कारण पानी की किल्लत हो गया है  अधिकतम घरो मे बीजली से चलने वाले हर छोटे – बङे  उपकरण भी ठप पड गये है बुधवार मध्य रात्रि से गुल हुई बिजली खबर प्रेषण तक नहीं आयी है बीगत कई दिनो से  बिजली की आंख मिचौली जारी रही है बिजली कटौती से तंग लोग  विद्युत विभाग को जमकर कोस रहे है किसी भी  समय आम लोगो की आक्रोश रुपी सुलगन ज्वाला बनकर धधक सकती है।