नौतन:-शिवराजपुर मे विधालय भवन जर्जर
दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार :- स्थानीय प्रखंड के शिवराजपुर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय की छात्र एवं छात्राए टूटे हुए भवन मे परीक्षा देने को मजबूर ।
प्रधानाध्यापक समीम दिलनवाज ने बताया कि यह भवन 1975 का निर्मित है । कभी भी कोई आकस्मिक दुर्घटना हो सकती है । प्रधानाध्यापक दिलनवाज ने यह भी कहा कि मैने कई बार इसके बारे मे विभाग को लिखित और मौखिक शिकायत दर्ज करवाए है, हमारे विधालय मे छः सौ पचास नामांकित बच्चे है, जो भवन के आभाव मे खंडहर जैसी भवन मे पढने को विवश है । वही इस संदर्भ मे स्थानीय मुखिया लालबाबू मिश्रा उर्फ सैम्पू मिश्रा ने बताया कि भवन जर्जर है, लेकिन हमारे पास ऐसी कोई राशी नही है जिससे विधालय भवन का मरम्मत कराया जाए ।।




Recent Comments