नौतन:-छः लिटर चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार

दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार :- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पकड़ीया गनी पुल के पास से शनिवार को जगदीशपुर पुलिस ने झखरा निवासी महेश साह तथा परमेश्वर यादव को छः लिटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । थानाध्यक्ष श्री सूरज प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनो को चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।।