सीवान :बारात की खुशियां पल भर में काफूर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
परवेज़ अख्तर/सिवान

बड़हरिया:
जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर पश्चिम टोला से गई बारात की सारी खुशियां उस समय काफूर हो गई जब बारात से लौट रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत की खबर बारातियों को लगी और सारी ख़ुशी काफूर में तब्दील हो गयी। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड़हरिया थाना के सदरपुर पश्चिम टोला से रविवार की शाम बारात सजधज कर गोपालगंज जिला के बरौली थाना के रूपन छाप के लिए गई हुई थी. बारात बाजे गाजे के साथ वधू के दरवाजे पर लगी और फिर खाना पीना खाने के बाद जब तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर अपने घर रानीपुर लौट रहे थे तभी एनएच 28 स्थित मिर्जापुर बाजार के समीप बाइक सवार नवयुवक की बाइक एक ट्रेक्टर से टकरा गई.

मौके पर बाइक पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई दो अन्य घायल को ग्रामीणों ने आनन फानन में गोपालगज सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज़ के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। वही तीसरे घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज सदर अस्पताल में बारातियों का भीड़ जुटनी शुरू हो गई.
बारातियों की बढती भीड़ को देखते हुए विधि व्यवस्था के निर्धारण के लिए नगर थाना पुलिस पहुँच गई, इसके बाद पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर सोमवार की सुबह शव को परिजनों को सौप दिया। ज्ञात हो की रविवार को सदरपुर पश्चिम टोला निवासी सवरु यादव के पुत्र की बारात गोपालगंज जिला के बरौली थाना के रूपन छाप गांव में गई हुई थी. जिस बारात में शामिल होने बड़हरिया थाना के रानीपुर गाँव निवासी मुकेश यादव के पुत्र बजरंगी यादव 19 वर्ष तथा विश्वनाथ साह के पुत्र रितेश कुमार 18 वर्ष और सदरपुर दखिन टोला के अवधेश यादव के पुत्र प्रदीप कुमार गए हुए थे. जिसमें बजरंगी यादव और रितेश कुमार की मौत हो गई है.
शव के पहुँचते मचा कोहराम
वही जैसे ही दो युवक का शव गोपालगंज सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर एक साथ शव पहुँचने से गाँव में कोहराम मच गया. जैसे ही इसकी सुचना गाँव वालों को मिली तो पुरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों के ह्रदय विदारक चीत्कार से सबका कलेजा विह्वल हो उठा वही मृतक बजरंगी यादव और रितेश कुमार के परिजनो पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा दोनो युवकों के लाश को देखकर उसके परिजनों के रोने से सबके आँख आंसुओ से डूब गए, दोनो युवक काफी मिलनसार थे।




Recent Comments