गोरखपुर (उ.प्र.) :नसबन्दी के बाद एक-एक बेड पर लिटाया गया दो-दो महिलाओं को
#भटहट सीएचसी का मामला
#रिपोर्ट -सेराज अहमद कुरैशी/गोरखपुर

*गोरखपुर, उ.प्र.।*
भटहट सीएचसी पर आयोजित नसबंदी कैम्प में 36 महलाओं का नसबन्दी कराया है, सबसे चौकाने वाला दृश्य यह देखने को मिला कि सीएसी पर एक ही बेड पर नसबंदी कराने आयी दो-दो महिलाओं आपरेशन के बाद लिटाया गया था, इतना ही नही कुछ महिलाओं को ऑपरेशन के बाद दूसरे मंजिल से नीचे तक व्हील चेयर नसीब हुआ ऐसे में कुछ महिलाओं को परीजनो के कंधे का सहारा लेकर नीचे आना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनसंख्या वृद्धी पर रोक थाम के लिए हर माह भटहट समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दो से तीन कैम्प आयोजित की जाती है। ऐसे में आज सोमवार को आयोजित कैम्प में क्षेत्र के दर्जनों गांव की 36 महिलाओं ने जांच ऊपरांत नसबंदी कराया। जंगल डुमरी एक के अकटहवा निवासी रविन्द्र यादव की पत्नी नीता यादव और जमुनिया राय निवासी दिनेश की पत्नी मीना को एक बेड, चिलविलवां निवासी पंचम की पत्नी सीमा को और समदार बुजुर्ग निवासी रवि गौड की पत्नी पिंकी गौड को एक बेड पर वही जैनपुर के शिवपुर निवासी रमेश की पत्नी रामसती को जंगल सखनी के रोहुआ घाट निवासी चन्द्रिका निषाद की पत्नी सरोजा को एक ही बेड पर आपरेशन करने बाद लिटाया गया, और तो और सीएचसी पर व्हील चेयर उपलब्ध होने के बाद भी कुछ नसबंदी करायी महिलाओं को परीजनों के कंधे का सहारा लेकर दूसरे मंजिल से नीचे तक आना पड़ा। इसी बात से भटहट सीएचसी के जिम्मेदारों की उदासीनता अंदाजा बडी सहजा से लगाया जा सकता है।
इस संबंध में सीएचसी प्रभारी एसीएमओ नन्द कुमार का कहना है कि मै आज वहां नही जा सका, जिले पर ही मीटिंग में रह गये। इसके बारे में कोई आईडिया नही है दिखवाते है इसको।




Recent Comments