बेतिया – गौनाहा:– *एसएसबी ने किया तस्करी के चार मवेशी जप्त*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* एसएसबी ने इंडो नेपाल बॉर्डर से तस्करी के चार मवेशियों को तस्करो के चुंगल से मुक्त कराया है ।
इसकी जानकारी देते हुए उप सेनानायक अंजय कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर पिलर संख्या 427/19 के समीप से टीम इंस्पेक्टर जीडी दिनेश चंद विश्वाश के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर चार मवेशीयों को जप्त किया हालांकि तस्कर मवेशी छोड फरार हो भागने में सफल रहें । तस्कर चारो मवेशीयों को लेकर बॉर्डर पार कराने के फिराक में थे ज्यो ही तस्कर की नजर एसएसबी जवानों पर पडी तस्कर मवेशी को छोड़ फरार हो गये।
जप्त मवेशीयो को पशु फाटक मैनाटांड को सुपुर्द कर दिया गया है । जप्त मवेशीयो की अनुमानित कीमत एक लाख छः हजार रुपया लगाई गयी है ।