सीवान :पचरुखी बाईपास के निम्नगामी पुल के बेड लेवल में सुधार हेतु डीएम को लिखा पत्र
———————————————-
✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र की रिपोर्ट
———————————————-
सीवान : पचरुखी एनएच 85 स्थित बन रहे बाईपास में बड़रम-पचरुखी सड़क को जोड़ने वाली निर्माणाधीन  निम्नगामी पुलिया का बेड लेवल कम होने के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है।स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन निम्नगामी पुलिया का बेड लेवल ऊँचा करने के लिए जिलाधिकारी को एक पत्र भेजकर हस्तक्षेप करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने अपने पत्र में कहा है कि निम्नगामी पुलिया का जो निचला सतह है वह बड़रम-पचरुखी रोड व उसके आस-पास के खाली भू-भाग से काफी नीचे है।ऐसे में बरसात के दिनों में पुलिया की सतह में जल जमाव होना निश्चित है।जल जमाव की स्थिति में समस्या विकराल हो सकती है और बड़रम ,बिंदवल,नारायणपुर,खोदाईबारी,मल्लूपुर सरीखे दर्जनों गांवों का पचरुखी प्रखंड मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो जायेगा।इस रास्ते से तकरीबन 20000 लोग प्रतिदिन अपनी यात्रा करते हैं।
जिलाधिकारी को लिखे पत्र में पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी त्रिलोकी सिंह,साहेब कुमार,ददन सिंह,मदन सिंह राजपूत,प्रवीण यादव,रमेश महतो,आकाश सिंह ,अनूप कुमार समेत पांच दर्जन से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किये हैं।