सारण :राशनकार्ड से वंचित उपभोक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया 

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
 राशन कार्ड निर्गत नहीं होने से नाराज दर्जनों महिला आवेदकों ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में पहुंच प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे पार्वती देवी, कैमा खातुन, संगीता देवी, रमावती देवी, गीता देवी, राधिका देवी, गायत्री देवी, पुतुल देवी, धुरपती देवी, देवमुनी देवी, देवंती देवी, मीरा देवी, इंदर सहनी, जगदेव पंडित आदि आवेदकों ने स्थानीय  प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से हम सभी को  राशनकार्ड नहीं मिल पाया है. जिस कारण जनवितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा राशन नहीं मिल पा रहा है. जिसको लेकर कई बार पदाधिकारियों से अवगत कराया गया. जहाँ स्थानीय प्रशासन के कहने पर मढौरा अनुमंडल कार्यालय में महिनों पहले राशनकार्ड के लिए आवेदन जमा कराया गया था. मगर आज तक राशनकार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया. आवेदकों ने प्रभारी बीडीओ सह बीएओ रविन्द्र बैठा से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा. जहाँ बीएओ रविन्द्र बैठा ने बताया कि जांच की प्रक्रिया चल रही है. बहुत जल्द राशन कार्ड   उपलब्ध कराया जाएगा. तथा समझा  बुझा कर नाराज आवेदकों को  शांत कराया.