*सीवान : ट्रेक्टर ने मारी बाइक में टक्कर…बाइक सवार महिला की मौत*
✍अख़लाक़ अहमद
बड़हरिया/सीवान : बडहरीया थाना थाना क्षेत्र के हारदोबारा गांव में एक ट्रेक्टर और एक बाइक में टक्कर हो जाने के कारण एक महिला की मौत हो गई।वहीं आक्रोशित लोगों ने बताया कि सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
घटना के संबंध बताया जाता है तरवारा थाना क्षेत्र के सानी बसंतपुर गांव निवासी दीनानाथ महतो मीना देवी अपने बेटे के साथ बड़हरिया बाजार जा रही थी।इसी बीच हरदोबारा बाजार के समीप उनकी बाइक एक ट्रेक्टर के चपेट में आ जाने से दुर्घटना हो गई और मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई।महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।मौके पर करीब एक घण्टे बाद भी पुलिस नहीं पहुँची। 
बड़हरिया थाना प्रभारी जब दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे तो लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और शव के उठाने से मना कर दिया।आक्रोशित लोग घटना स्थल पर बरिय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे।समाचार प्रेषण तक लोगों का हंगामा जारी था।