राजस्व लोक अदालत अभियान ’’न्याय आपके द्वार-2017’’ का संशोधित कार्यक्रम
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 2 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार भीलवाडा जिले में 8 मई से 30 जून 2017 तक चलाये जाने वाले ’’राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार-2017 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। राजस्व लोक अभियान के प्रभारी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब 8 मई को करेडा तहसील के बेमाली, हमीरगढ तहसील के मंगरोप, आसीन्द तहसील के मोड का निम्बाहेडा, बनेडा तहसील के बल्दरखा, हुरडा तहसील के सरेरी, जहाजपुर तहसील के गांगीथला, कोटडी तहसील के रीठ, माण्डलगढ तहसील के मोहनपुरा, बिजौलियां तहसील के उमाजीकाखेडा, सहाडा तहसील के सुरावास तथा शाहपुरा तहसील के अरणिया घोडा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत ’’न्याय आपके द्वार’’ शिविर आयोजित किये जायेंगे।
9 मई को माण्डल तहसील के धुंवाला, भीलवाडा तहसील के दांथल , बदनोर के जेतगढ, जहाजपुर के बागुदार , कोटडी के गहुंली, माण्डलगढ के मोटरों का खेडा, सहाडा के गणेशपुरा तथा फुलियाकलां के बासेडा ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किये जायेंगे। 10 मई को करेडा के कीडीमाल , भीलवाडा के आटूण, जहाजपुर के भगुनगर , कोटडी के जीवाकाखेडा माण्डलगढ के श्रीनगर , रायपुर के बोरियापुरा तथा शाहपुरा के फुलियाखुर्द में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि 11 मई को माण्डल तहसील के केरिया/आलमास, भीलवाडा के रामपुरिया, बनेडा के कंकोलिया , हुरडा के कंवलियास , जहाजपुर के जामोली, कोटडी के बोरडा, माण्डलगढ के सिंगोली, बिजौलियां के विक्रमपुरा, सहाडा के सोनियाणा, रायपुर के सगरेव तथा फुलियांकला के कनेछन खुर्द में शिविर आयोजित किये जायेंगे। 12 मई को करेडा तहसील के नारेली , आसीन्द के अंटाली, बनेडा के बबराणा, जहाजपुर के अमरगढ, माण्डलगढ के दौलपुरा, बिजौलियां के गोपालपुरा तथा शाहपुरा के डाबलाकचरा में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
13 मई को बदनोर तहसील के पाटन व हुरडा के कोटडी शिविर आयोजित किये जायेंगे। 14 मई को कोई शिविर आयोजित नहीं होगा। 15 मई को करेडा तहसील के चितांबा/भभाणा, हमीरगढ के आमलीगढ आसीन्द के बरसणी , बनेडा के सरदारनगर , हुरडा के गढवालों का खेडा, जहाजपुर के आमल्दा , कोटडी के पारोली , माण्डलगढ के लाडपुरा , बिजौलियां के आरोली , सहाडा के उम्मेदपुरा, रायपुर के नारायणखेडा तथा शाहपुरा तहयरन के लसाडिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किये जायेंगे।




Recent Comments