सारण :​मनरेगा भवन में चोरी, मुखिया ने की शिकायत  
——
राजू सिंह की रिपोर्ट 
——
बनियापुर  (सारण) 
थाना क्षेत्र के सतुआं पंचायत के मनरेगा भवन में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़ अभिलेख की चोरी कर ली गई है। जिस घटना को लेकर स्थानीय मुखिया ने थाने में लिखित शिकायत दी है। जिस शिकायत पत्र में मुखिया पार्वती देवी द्वारा बताया गया है कि अज्ञात चोरों द्वारा बीती रात मनरेगा भवन का ताला तोड़ अभिलेख पुस्तिका की चोरी कर ली गई है। जिसमें अभिलेख पुस्तिका में वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा कार्ययोजना के 2011 से लेकर 2016 तक का अभिलेख पुराना कैश बूक तथा अन्य आवश्यक कागजात चोरों द्वारा फार कर मनरेगा भवन के पिछे फेंका गया था। जिसकी सूचना शौच करने गये स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मुखिया को दी गई। जिसकी जानकारी होने के बाद स्थानीय मुखिया ने इसकी लिखित शिकायत थाना को दी है। मुखिया के लिखित शिकायत पर मामले की जांच पुलिस कर रही है। समाचार प्रेषण तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों इसी पंचायत के कई योजनाओं में राशि गबन को लेकर जांच के लिए पीआरएस से अभिलेखों की मांग की जा रही थी। जिसमें पीआरएस द्वारा अभी-तक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराई गई थी। जिसके बाद अभिलेख चोरी हो गई। जिस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।