​मधेपुरा :-श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ में कृष्ण लीला का रहा धूम ।
👉महर्षि मेंही रासलीला मंडली ने की प्रस्तुति




👈
कुंज बिहारी शास्त्री “दैनिक खोज खबर” मधेपुरा👉


चौसा प्रखंड अंतर्गत चौसा पूर्वी पंचायत के लक्ष्मीनिया टोला में त्रिदिवसीय श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है। 
दूसरे दिन महर्षि मेंही रासलीला मंडली के द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव से लेकर कंस वध तक की कथा नाट्य प्रदर्शन के माध्यम से प्रस्तुत की गई ।
*भगवान की रासलीला का एक दृश्य*
भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर कंस वध तक के कथा में कृष्ण के बाल लीला को विशेष रुप से दर्शकों ने सराहा ।

*भगवान के जन्मोत्सव का एक दृश्य*

भगवान कृष्ण के जन्म का दृश्य प्रस्तुति में कंस के द्वारा भेजा गया दूत के माध्यम से कृष्ण वध के लिए प्रस्तुति को दिखा कर दर्शकों को रात भर के लिए समा बांध दी।
वही भगवान कृष्ण के ब्रज में गोपियों के संग रासलीला की प्रस्तुति की गई। जिसमें भगवान शंकर स्वयं नर से नारी का रूप धारण कर  गोपियों के संग नृत्य करने पहुंचे ।
संवाद के माध्यम से बताया गया भगवान कई रूपों में पृथ्वी पर अवतरित हुए है ।इसके लिए देवी-देवता भी उनके बाल लीला को देखने उत्सुक होकर रासलीला में शामिल होकर भगवान का दर्शन करने आया करते थे ।
राधा-कृष्ण का अटूट स्नेह और प्रेम की कहानी की झांकियों को विशेष रुप से प्रस्तुत की गई ।
इस मौके पर प्रस्तुतकर्ता  महर्षि मेंही रासलीला मंडली के महंत कैलाश निराला ने बड़ी बारीकी से संगीत के साथ संवाद की प्रस्तुति की ।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में ग्रामीण महिला -पुरुषों ने कृष्ण लीला को रात भर देखा और अपने लिए संदेश को रास लीला के माध्यम से ग्रहण किया।
इस मौके पर पुलिस प्रशासन, ग्रामीण कार्यकर्ता चुस्त-दुरुस्त दिखे ।सभी व्यवस्था को बनाने में लगे रहे ।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण चौधरी ,सचिव नागेश्वर दास ,अरविंद बाबा ,विक्रम चौधरी पंकज रजक ,प्रभात खबर के पत्रकार संजय कुमार ,राज किशोर पासवान ,हीरालाल मंडल, बमबम मंडल ,आदि नवयुवक संघ लक्ष्मिणिया के सभी सदस्य व्यवस्था में लगे रहे ।
देखें बिडीयो