सीवान के स्वच्छताग्राहियों ने कहा हमें आधी-अधूरी इंसेंटिव नहीं दैनिक भत्ता चाहिए
#न्यूज़ इनपुट -विपेंद्र कुमार /पचरुखी

सीवान :
जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में जिला स्वच्छता ग्राही संघ की एक अहम बैठक कुमार विपेंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में स्वच्छता ग्राहियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए लंबी बैठक की।जिला प्रशासन द्वारा स्वछ्छता ग्राहियों के दैनिक भत्ता का भुगतान नहीं किया जाना मुख्य रूप से चर्चा का विषय रहा।स्वछ्छता ग्राहियों ने कहा कि मौजूदा समय में प्रशासन द्वारा दैनिक भत्ता का भुगतान नहीं करके सिर्फ प्रोत्साहन राशि देने की बात की जा रही है।उक्त प्रोत्साहन राशि में भी प्रति शौचालय 30 रूपये की कटौती की बात की जा रही है।जो कि सिद्ध करता है कि प्रशासन स्वच्छता ग्राहियों के प्रति गंभीर नहीं है।स्वछ्छता ग्राहियों ने कहा कि यदि हमें भुगतान ही करना है तो हमारा दैनिक भत्ता दिया जाय,प्रोत्साहन राशि के रूप में भीख नहीं।
स्वच्छता ग्राहियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस संबंध में सीवान जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर दैनिक भत्ता के भुगतान हेतु आग्रह किया जायेगा।मौके पर भीम कुमार,देवी संतोषी,प्रभात कुमार,अर्जुन महतो,नितीश यादव,जावेद आलम,कल्पना,सत्यप्रकाश जी,राजेश पटेल,समेत सैकड़ों स्वच्छता ग्राही मौजूद थे।