छपरा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-छपरा अन्त्योदय एक्सप्रेस छपरा से 23अप्रैल से तथा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से 26 अप्रैल से एल.एच.बी. रेक से संचालित होगी

वाराणसी 16 अप्रैल, 2019: यात्रियों को आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देष्य से रेल प्रशासन ने 15101/15102 छपरा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-छपरा तथा 12597/12598 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस गाड़ियों को एल.एच.बी. रेक से चलाने का निर्णय लिया है। ये दोनों गाड़ियाँ 23 अप्रैल,2019 से छपरा एवं गोरखपुर से अन्त्योदय एक्सप्रेस के रूप में चलेगी ।
15101/15102 छपरा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-छपरा अन्त्योदय एक्सप्रेस छपरा से 23अप्रैल,2019 से तथा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से 26अप्रैल,2019 से एल.एच.बी. रेक से संचालित होगी ।
12597/12598 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस गोरखपुर से 23अप्रैल,2019 से तथा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से 24अप्रैल,2019 से एल.एच.बी. रेक से संचालित होगी।
परिवर्तित संरचना के अनुसार इन गाड़ियों में साधारण श्रेणी के 17 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।




Recent Comments