वाॅशिंग्टन में इस्राईल के विरुद्ध तीन दिवसीय प्रदर्शन
देश विदेश दैनिक खोज खबर 
वाॅशिंग्टन में अमरीका व इस्राईल की ज़ायोनी लाॅबी आइपेक की वार्षिक बैठक के अवसर पर सैकड़ों यहूदियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने आयोजन स्थल पर विरोध प्रदर्शन किए।
अमरीका के सैकड़ों सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने रविवार को आइपेक की वार्षिक बैठक के आयोजन स्थल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में यहूदी, ईसाई और मुसलमान शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने आइपेक द्वारा ज़ायोनी शासन के समर्थन की कड़ी आलोचना की। प्रदर्शनकारी एेसे प्लेकार्ड उठाए हुए थे जिन पर लिखा हुआ था, आइपेक अमरीका के यहूदियों की प्रतिनिधि नहीं है, इस्राईल नस्लभेदी सरकार है, फ़िलिस्तीन पर अवैध क़ब्ज़ा ख़त्म किया जाए, यहूदी फ़िलिस्तीन के संबंध में न्याय चाहते हैं, यहूदियत, ज़ायोनिज़्म की विरोधी है, यहूदी ईरान व फ़िलिस्तीन के साथ कूटनीति के समर्थक हैं।