सारण :आपसी विवाद मे चाकु मारा किया जख्मी-:
*”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””*
डोरीगंज-:
“”””””””””
अवतार नगर थानाक्षेत्र के चैनपुरवा गाँव मे आपसी विवाद मे चाकु मार कर एक युवक को जख्मी कर देने का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे अवतार नगर थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चैनपुरवा गाँव निवासी पप्पु दास गाँव के ही राजा दास की माँ के साथ झगड़ा कर रहा था इस क्रम मे जब राजा वहाँ पहुँच झगड़ा छुड़ाने लगा तो पप्पु ने राजा को चाकु मार जख्मी कर दिया ।
जिसके बाद ग्रामीणों ने राजा को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा ।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया की जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।