☀पंडित दीनदयाल जी के बताए मार्ग पर चलने का करता हूँ प्रयास :व्यास सिंह

✍️परमार मीडिया नेटवर्क

सीवान : एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता और हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ही बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए ही दिन-रात लग कर दरौदा के विकास के लिए कृतसंकल्प हूँ । उक्त बाते दरौदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने शुक्रवार को दरौंदा प्रखंड के पकवलिया गाँव में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहीं ।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के समुचित विकास की भी व्यवस्था करना, हमें दीनदयाल जी ने सिखाया है ।

इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने पंडित जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजली कर के उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

इस अवसर पर दरौंदा प्रमुख के प्रतिनिधि रवि सिंह ,मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता वशिष्ठ सिंह, बैरिस्टर सिंह, मनीष सिंह, मंटू गिरी, शिवकुमार राम,गुड्डू ओझा, बुलेट पटेल,
मुराद अली, दिलावर तारिक, श्रीकान्त प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता व आसपास गांव के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें।