मीरपुर जुअरा मे ठनका गिरने से गाय की मौत

डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मीरपुर जुअरा गाँव मे ठन्का गिरने से एक गाय की मौत हो गयी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरपुर जुअरा निवासी भुवनेश्वर राय अपने गाय को दलान के पास एक पेड़ के निचे बाँधे हुए थे कि अचानक दोपहर मे बारिश के साथ ही बिजली कड़कने एवं ठन्का गिरने से गाय की मौत हो गयी ।गाय जर्सी नस्ल का थी ।