पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
आज दिनांक- 28.03.2017 को रेड क्रॉस भवन, बेतिया में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी एवं जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंगदान प्रतिज्ञा हेतु जनसामान्य को उत्प्रेरित करने से सम्बंधित बैठक रेड क्रॉस के चेयरमैन जगदीश प्रसाद केशान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन, रोटरी क्लब, विश्व हिन्दू परिषद, होमियोपैथी मेडिकल एसोसिएशन आदि संगठनों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में अनेक लोगों की मदद करता है, मानव सेवा करता है और अपनी कृति व कीर्ति से जाना जाता है, अमर होता है। अंगदान कर हम अपने जीवन के बाद भी दूसरे के शरीर में जीवित रहते हैं। बैठक में अंगदान संबंधी प्रक्रिया, उसके रख-रखाव, लाभुकों को अंग उपलब्ध होने की व्यवस्था आदि पर विमर्श किया गया। इस बैठक में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. किरण शंकर झा, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार चौधरी, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. मनु प्रियदर्शिनी, डीपीएम सलीम जावेद, डॉ. सागर, डॉ. श्रीकान्त उपाध्याय, डॉ. हृदयनारायण प्रसाद, डॉ. संजय कुमार, शोएब रजा खान, गोविन्द अग्रवाल, रेड क्रॉस के वाईस-चेयरमैन सैयद अब्दुल मजीद, सचिव जगमोहन कुमार, सैयद शकील अहमद, सत्येन्द्र शरण, लालबाबू प्रसाद, संदीप कुमार, विहिप के विनय कुमार, दीपक वर्मा, राज कुमार, मोहित कुमार मिश्रा आदि उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपने अंगदान प्रतिज्ञा की घोषणा की। यह घोषणा अपने जिले से अंगदान हेतु जागरूकता की सशक्त शुरुआत है।





Recent Comments