
सीवान की बेटी सिन्धू बिहार की जुनियर महिला हाकी टीम में शामिल
✍ नवीन सिंह परमार
⭐हाकी इन्डिया द्वारा द्वारा भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय जुनियर हाकी चैम्पियनशिप के लिए घोषित बिहार की 18 सदस्यीय टीम में सीवान की बेटी व सीवान महिला हाकी टीम की कप्तान सिन्धू कुमारी का चयन हुआ है ।
सिन्धू बिहार टीम के साथ सोमवार को पटना से भोपाल के लिए रवाना हो गई. राष्ट्रीय जुनियर महिला हाकी चैम्पियनशिप 25 अप्रैल से 3 मई 2017 तक भोपाल में आयोजित हो रहा है ।
सीवान के मैरवा प्रखंड स्थित मुरियारी पंचायत के गोपालचक निवासी योगेन्द्र यादव की पुत्री सिन्धू इसके पूर्व भी बिहार सब जुनियर टीम मे शामिल होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी है व पंजाब के खिलाफ गोल दागकर अपनी प्रतिभा की लोहा मनवा चुकी है .हाकी सीवान की सचिव संगीता देवी ने बताया कि सिन्धू साहित पुरी टीम सीवान के मैरवा लक्ष्मीपुर स्थित हिमेश्वर खेल विकास केन्द्र में अभ्यास करती है .हाकी सीवान के संयोजक संजय पाठक ने बताया की इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडीयों का चयन राष्ट्रीय टीम मे होगा .
👉इनपुट: श्रीनारद मीडिया सर्विसेज




Recent Comments