वैशाली। महुआ मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को किया। इस मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास को लेकर महुआ के छतवारा गांव के कृषि फॉर्म पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 526.49 करोड़ की लागत से बनने वाला महुआ मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का शिलान्यास किया।मेडिकल कॉलेज  के शिलान्यास होते ही इलाके के लोगों में खुशी की लहर aदौड़ गई तथा लोगों ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है। इस शिलान्यास स्थल पर उपस्थित महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा, जदयू कार्यकारिणी के सदस्य जागेश्वर राय ने शिलापट्ट का पर्दा खींच कर उदघाटन किया।
इस मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी शिलान्यास समारोह को देखने के लिए जुटी थी। इस मौके पर उपस्थित विधायक aउमेश कुशवाहा और जदयू कार्यकारिणी के सदस्य जागेश्वर राय ने बताया कि बिहार के मुख्यंत्रित्व काल में पूरे बिहार में विकास की गंगा बह रही है। पूरे सूबे में आमजनों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए पूरे बिहार में कई योजनाओं की शुभारम्भ किया गया है। महुआ के छतवारा में भी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का शिलान्यास उन्हीं योजनाओं में से एक है। जागेशर राय ने बताया कि इस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बन जाने से सिर्फ महुआ वासियों को ही नहीं बल्कि आसपास के कई जिलों के लोगो को इसका फायदा मिलेगा। लोगो को इलाज के लिए दूर दराज नहीं भटकना पड़ेगा। इस मेडीकल कालेज का निर्माण केसीएल-सीसीईएल जेवी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जाना है। और इस मेडीकल कालेज का निर्माण तीन वर्ष में पूरा किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।