समस्तीपुर :विद्यालय में शैक्षिणिक अराजकता के खिलाफ बीडीसी सदस्या ने शुरू की अनिश्चितकालीन अनशन
न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय केराई विद्यालय परिसर में शैक्षणिक अराजकता को दूर करने को लेकर बीडीसी सदस्या ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू की । सोमवार को अनशनकरी बीडीसी सदस्या ममता कुमारी ने विद्यालय में कार्यरत तीन शिक्षक राजेश कुमार, राम प्रवेश सिंह और राम सेवक राय का स्थानांतरण अन्यत्र और केराई विद्यालय में तीन नयें शिक्षकों का पदस्थापन करने आदि
मांगों को लेकर अनशन शुरू की। अनशनकारी ममता कुमारी के समर्थन में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह, कृष्ण किशोर, शिव शंकर सिंह, राम पुकार सिंह, प्रमोद कुमार, मो. साजिद, मो. अकबर, राम लखन सिंह समेत अन्य लोग भी बैठे हुए थे। करीब तीन घंटे तक अनशन चलने के बाद अनशन स्थल पर अनशनकारियों को समझने- बुझाने के लिए बीआरपी राम सुरेश प्रसाद पहुंचे लेकिन उनके द्वारा काफी समझने के बाद भी नही माने अनशनकारियों द्वारा बताया गया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक अनशन जारी रहेगा।देर शाम तक भी अनशन जारी था।




Recent Comments