अमित पोद्दार दैनिक खोज खबर बखरी बेगूसराय
बखरी थानाध्यक्ष पर लगे संगीन आरोपों की फाइल अब पटना पुलिस मुख्यालय पहुच चुकी है। सूत्रों के अनुसार शराब पीने के आरोप में कुंदन चौरसिया को गिरफ्तार कर छोड़ने का विवाद खाकी के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। इस मामले में अब तक तीन आवेदन डीजीपी के दरबाजे तक पहुच चुकी है। इन आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए मामले की अंदरूनी जांच शुरू कर दी गयी है। खबर है कि सीआईडी भी पुरे प्रकरण पर पैनी नज़र गड़ाए बैठी है। पुलिस मुख्यालय से जुड़े सूत्रों का दावा है कि इस प्रकरण में सेक्स रैकेट और शराब के बीच सुराग तलाशने की ज़िम्मेदारी कुछ ख़ास अफसरों को दी गयी है। गोपनीय तरीके से चल रही इस जांच के अलावा बखरी के एसडीपीओ भी जांच में जुटे हैं। संभव है कि पुलिस मुख्यालय की अंदरूनी जांच टीम इस प्रकरण से जुड़े हर शख्स से जल्द ही पूछताछ कर सकती है। जांच में इस बात के प्रमाण जुटाए जा रहे हैं कि आखिर क्यों शराब पीने की पुष्टि के बाबजूद कुंदन चौरसिया को छोड़ दिया गया। साथ ही, इसकी जांच भी की जा रही है कि कहीं मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने और पैसे लेने के लिए तो कुंदन को गिरफ्तार नही किया गया था। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मामले की शिकायत की गयी है। एक टीवी चैनल पर प्रसारित खबर को भी जांच का आधार बनाने की सूचना है।