राष्ट्रपति चुनाव 2017:-एनडीए ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के लिए दलित कार्ड खेला 
बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद होंगे एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी अमित शाह ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है।
जानिए कौन है रामनाथ कोविंद ? बिहार के राज्यपाल है रामनाथ कोविंद, 1 अक्टूबर 1945 में हुआ जन्म कानपुर देहात में डेरापुर तहसील के गांव परौख के रहने वाले हैं.
संदलपुर ब्लॉक के गांव खानपुर में हुई स्कूली शिक्षा लॉ ग्रेजुएट हैं, देश की सर्वोच्च सिविल सेवा की परीक्षा दी, लेकिन पहले और दूसरे प्रयास में असफल रहे. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरी बार में उन्होंने एग्जाम क्लियर कर लिया.
घाटमपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में रखा कदम रामनाथ कोविंद ने दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस शुरू कर दी
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में वो सुप्रीम कोर्ट के जूनियर काउंसलर के पद पर रहे।
साल 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद वे तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के निजी सचिव बने इसके बाद बीजेपी के संपर्क में आए कोविंद को पार्टी ने साल 1990 में घाटमपुर लोकसभा सीट से चुनाव के मैदान में उतारा. हालांकि, उन्हें हार मिली.
इसके बाद2007 में भोगनीपुर सीट से चुनाव लड़ा, इसमें भी उन्हें हार मिली 1994 से 2000 तक यूपी से रहे राज्यसभा के सदस्य।