सारण :जांच अधिकारी ने माना खाना की गुणवता अत्यंत खराब, एसडीओ ने कहा होगी कारवाई
# डॉ भीम राव अम्बेदकर आवासीय विद्यालय रामचक का मामला

मढ़ौरा I
डॉ भीम राव अम्बेदकर आवासीय विद्यालय रामचक से पिछले दिनों भाग निकले 13 बच्चों की घटना के बाद एसडीओ के निर्देश पर विद्यालय पहुंचे जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट समर्पित कर दी है I जांच अधिकारी रहे अवर निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जांच में बच्चों से मिली जानकारी और भौतिक सत्यापन में खाना की गुणवता अत्यंत खराब पाई गई थी I

मेस में भी साफ सफाई का अभाव था,भण्डार गृह में कबाड़ जमा था जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है I एनजीओ ठेकेदार सरकारी मीनू के अनुरूप बच्चों को खाना नहीं दे रहा है I प्रतिदिन के बदले एक सप्ताह में एक बार अंडा और प्रत्येक सप्ताह के बदले पंद्रह दिन में एक बार चिकेन देने की बच्चों की शिकायत को जांच में सही पाया गया है I खाना में बच्चों को हरी सब्जी सप्ताह में किसी दिन देने की बात ही सामने आई I शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर बच्चों की शिकायत कम थी I जांच अधिकारी ने विधायल की चाहरदीवारी और गेट को दुरुस्त कराने की बात भी कही है I जांच अधिकारी ने कहा है कि बच्चों में खराब खाना को लेकर असंतोष था जो बच्चों के समूह में विद्यालय छोड़कर भागने का कारण हो सकता है I रिपोर्ट को एसडीओ को सौपते हुए जांच अधिकारी ने खाना बनाने वाले एनजीओ ठेकेदार से कमियों को लेकर स्पष्टीकरण पूछते हुए कारवाई की अनुशंसा की है I
क्या था मामला –
जिला में महादलित बच्चों के शिक्षा के लिए एक मात्र एक मात्र निशुल्क आवासीय विद्यालय रामचक मढ़ौरा बीते दिनों चोरी छिपे 13 बच्चें भाग निकले थे I बच्चों की नाराजगी पठन-पठान से कम लेकिन खराब खाना और साथी बच्चों की उपेक्षा को लेकर अधिक थी I मामला के सामने आने पर एसडीओ संजय कुमार राय ने अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार को जांच का जिम्मा दिया था I मौके से जो जानकारी मिली थी वह कम चौकाने वाला नहीं था I वर्ग पांच और छ के जिन 13 बच्चें विधायल छोड़ कर भागे थे उनके अनुसार उनकों खाने को लेकर समस्या थी तो साथी बच्चों के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से भी वे परेशान थे I इस स्थिति में डोरीगंज चिरांद के दस बच्चों के साथ तीन अन्य बच्चें ने आपसी राय कर विद्यालय से भागने की योजना बना ली थी I बीते शनिवार की अहले सुबह करीब 4:30 में बच्चें विद्यालय से निकल कर गारखा पहुंच भी गए थे I यह तो संयोग था की बच्चों को खोजने निकले विद्यालय के गार्ड को सभी बच्चें गारखा में टेम्पू में बैठे दिख गए और सभी की बरामदगी कर ली गई थी I
जांच अधिकारी ने कहा –
विद्यालय में जो कमी देखी गई उन सभी तथ्यों पर रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी को समर्पित कर दी गई है I आवासीय विद्यालय में खाना की गुणवता अत्यंत खराब थी I भंडार गृह के रख रखाव में असावधानी से कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है I
अनिल कुमार अवर निर्वाची पदाधिकारी मढ़ौरा
एसडीओ ने कहा –
विद्यालय की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है I जांच अधिकारी ने एनजीओ ठेकेदार के द्वारा दिए जाने वाले खाना की गुणवता पर असंतोष जताया है I व्यवस्था में भी सुधार के लिए अनुशंसा की गई है I सभी मुद्दों पर आवश्यक कारवाई के लिए बिभाग को लिखा जा रहा है I
संजय कुमार राय-एसडीओ,मढ़ौरा
साभार – संजीव कुमार,दैनिक भास्कर




Recent Comments