नालन्दा:रेलवे में बहाली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन,रेलवे ट्रैक पर आगजनी, पुलिस ने खदेड़ा
👉मीडियाकर्मी को भी बनाया निशाना कवरेज के दौरान खदेड़ा
👉छात्रो के तरफ से पुलिस पर चली गोली।
कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर”नालन्दा
रेलवे में बहाली नहीं होने को लेकर छात्रों का गुस्सा ऐसा फूटा कि बिहार शरीफ स्टेशन पर आगजनी और तोड़फोड़ की नौबत आ गई. बहुत उग्र थे छात्र. किसी की सुनने को तैयार नहीं हो रहे थे. केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रैक पर इधर-उधर भाग रहे थे. लकड़ी के लट्ठों से रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया गया घंटों पटना-राजगीर रेल रूट पर परिचालन ठप रहा. कई ट्रेनें जहां तहां रुकी रहीं.

बता दें कि ये पूरा प्रदर्शन आरजेडी के छात्र विंग के नेतृत्व में चलाया गया.दरअसल बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर ये पूरी घटना हुई घटी ।
छात्रों का आरोप है कि केंद्र सरकार ने उनके साथ धोखा किया है. छात्र केंद्र सरकार पर नौकरी नहीं देने का आरोप लगा रहे थे. काफी संख्या में छात्र मौजूद थे . श्रमजीवी एक्सप्रेस को बिहारशरीफ में रोक दिया गया .

लागातार नारेबाजी हो रही थी. हंगामे की वजह से रेल परिचालन पर असर पड़ा तो पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया. पहले तो छात्रों को शांत कराने की कोशिश हुई. लेकिन मामला हाथ से निकलता जा रहा था छात्र किसी की सुन नहीं रहे थे.
उग्र छात्रों ने स्टेशन के प्लेटफार्म को भी नहीं छोड़ा. जो दिखा सब तोड़ दिया गया. सरकारी राजस्व को छति पहुचाया गया .स्टेशन परिसर में लाखों के नुकसान की बात सामने आ रही है. हंगामा कर रहे छात्रों ने पूरे स्टेशन को ही घेर लिया था.

देखते ही देखते छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर ही आगजनी करनी शुरू कर दी. बड़े-बड़े ड्राम रख कर ट्रैक पर आग लगा दी गई. बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. छात्रो का हंगामा घंटों चलता रहा. नौबत पुलिस और छात्रों की भिड़ंत की आ गई.इस बीच न्यूज़ कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी जमकर पिटाई छात्रों द्वारा की गई बाबजूद इसके पत्रकारों ने जान जोखिम में रखते हुए न्यूज़ का लाइव कवरेज किया और छात्र का गुस्सा इस कदर था की पुलीस को खदेड़ कर पुलीस जीप को लाठी डण्डा से तोड़ते रहे जब उससे भी गुस्सा नही थमा तो पुलीस वाहन को आग के हवाले कर दिया .

छात्र जब पुलिस के काबू से बाहर हुए तो मजबूरन पुलीस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. हालांकि फायरिंग में किसी की जख्मी होने की बात सामने नहीं आई है. पुलिस ने छात्रों के स्टेशन परिसर से बाहर तक खदेड़ दिया.
बड़ी मस्सकत के बाद हंगामा कर रहे छात्रो को स्टेशन से खदेड़ कर भगाया गया .

सरकार द्वारा छात्रो के लिए तीन साल मे एक भी भकेन्सि नही निकालने पर छात्रो ने मचाया जमकर उत्पाद व तोड़फोड़ आगजनी.पुलिस के ऊपर पथराव पुलिस की गाड़ी को किया आग के हवाले।कई पुलिसकर्मी को लगी चोट.बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन की घटना.
मीडियाकर्मी को भी बनाया निशाना कवरेज के दौरान खदेड़ा।छात्रो के तरफ से पुलिस पर चली गोली.राजद छात्र नेताओ के द्वारा नौकरी लेने के नाम किया गुंडागर्दी.क्या पुलिस क्या मिडिया क्या यात्री सबको बनाया अपना निशाना.इसी का नाम है महागठबंधन छात्रो और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी.बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन की घटना. छात्रो ने ट्रेन की पटरी को भी उखाड़ा.घटना को देखते हुए श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को जहाँ तहाँ रोका।स्टेशन पर माहौल अब भी तनावपूर्ण




Recent Comments