सारण :बिहार दिवस पर जी. डी. पब्लिक स्कूल ने आयोजित की क्विज प्रतियोगिता
▶विहार विभूतियों के जीवन की गौरव गाथा से भी अवगत हुये छात्र और छात्रायें

मढौरा (सारण)
स्थानीय प्रखंड के औदालपट्टी में स्थित जी .डी .पब्लिक स्कूल के छात्र -छात्राओं के बीच विद्यालय ने बिहार दिवस पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की ।

जिसमें बिहार की गौरवशाली विभूतियों और इतिहास से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी पूछी गयी थी । सफल प्रतिभागी छात्र -छात्रायें पुरस्कृत भी हुये । इस अवसर पर बच्चों ने बिहार गौरव गाथा गान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या सरिता रानी ने की जबकि सहयोग निदेशक मिथिलेश प्रसाद सिंह ने किया । कार्यक्रम को उपस्थित अभिभावकों ने सराहा । इस मौके पर वशिष्ठ मुन्नी , शिव नरायण सिंह , सोनू सिंह , विनीता कुमारी , संध्या कुमारी सहित अन्य थे ।




Recent Comments