मांझी(सारण)। सीएए के समर्थन में पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज के आवासीय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमे वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर देश में गृह-युद्ध भड़काने का प्रयास कर रहा है। कांग्रेस के लंबे शासन-काल में जो विकास होना चाहिए वह नही हुआ। विकास के मायने में विश्व आज भारत का लोहा मान रहा है। जिससे विपक्षी घबरा गए हैं। कुछ लोगों द्वारा गलत प्रचार किया जा रहा है। मुसलमान भाईयों को इस कानून से कोई खतरा नही है। बैठक आगामी 13 जनवरी को दाउदपुर एवं 16 हाजीपुर में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने की लोगों से अपील की गई। बैठक में रमाशंकर शांडिल्य, शारदानंद सिंह, हेम नारायण सिंह, मनोज सिंह, प्रो जनार्दन सिंह, मनोज पाण्डेय, मुकेश सिंह, अमर जीत सिंह शम्भूनाथ सिंह, मैथिली शुक्ला, जय किशोर सिंह, बंटी सिंह आदि मौजूद थे। संचालन मनोज प्रसाद ने किया।




Recent Comments